बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत झाबुआ जिले के रामा विकासखंड में भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हाई सेकेंडरी खरडू बड़ी में 13 अगस्त को हर घर तिरंगा के तहत स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई जोकि हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए दशा माता मंदिर से पुनः स्कूल परिसर पर इस रैली का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। तिरंगा रैली में स्कूल बच्चों के साथ स्कूल के समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे। Post navigation हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था