मयंक गोयल @ राणापुर वागलावाट के युवक हरीश भूरिया के सुसाइड मामले के तुल पकड़ने के बाद आज एसपी झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने राणापुर टीआई कौशल्या चोहान ओर एसपी आफिस मे पदस्थ स्टेनो रामराज परमार को लाइन अटैच कर दिया है साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश देते हुऐ एक जांच दल बनाया है जिसमे ASP आनंदसिंह वास्कले प्रमूख होंगे ।टीम ने अजाक डीएसपी रविंद्र सिंह राठी ; महिला सेल की टीआई ज्योति सोलंकी एंव कैलाशचन्द्र शामिल है । गोरतलब है कि वागलावाट के युवक ने सुसाइड किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो का टीआई पर गुस्सा फुट पडा था इसके बाद हिंदू युवा जनजाति संगठन ने सोमवार को राणापुर थाने का घेराव करने का एलान किया था ।इसके बाद आज यह जांच कमेटी बनाने का एलान किया गया । Post navigation झाबुआ जिले मे बेकाबू हुआ कोरोना , कल 127 नये संक्रमित पाये गये जलाशय के गहरे पानी में नहा रहे तीन नाबालिग बालकों की डूबने से मौत, ग्राम में पसरा मातम