फिरोज खान, अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
थाना चांदपुर ग्राम बोकाडिया में स्थित नाले में डूबने से 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है । तीनों मृतक बालक जंगल में अपने पालतु पशुओं को चराने गए थे। मृतक विक्रम पिता सुर सिंह भील उम्र 6 वर्ष, वेस्ता पिता कालिया भील उम्र 7 वर्ष, जितेंद्र पिता चमार भी उम्र 6 वर्ष निवासीगण बोकाडिया के दोपहर करीब 3 बजे गरमी अत्याधिक होने के चलते नाले में नहाने लगे लेकिन उक्त जलाशय के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। जब शाम तक तीनों बालक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकले तब उक्त नाले के पास तीनों के कपड़े दिखाई दिए, जिसके बाद परिजनों ने उनके शवों को बाहर निकाला। आज पोस्टमार्टम कर के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *