परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- गांव के समीप मनकानेश्वर महादेव मंदिर पर संकट मोचन हनुमान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडी महायज्ञ आज से शुरु होगा जिसके प्रारंभ में बुधवार को रणछोडऱाय मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमे गांव की कइ महिलाओं व बालिकाओं ने सिर पर कलश उठाए कलश यात्रा गांव में घूमते हुए मनकामनेश्वर महादेव मन्दिर पहुंची जहां पूजा अर्चना की गई। यह कार्यक्रम आज से शुरु होगा जो लगातार पांच दिन चलेगा जिसमे शिव कथा भजन संध्या साथ में कई धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। आयोजन योगी केशवनाथ महाराज व समस्त भक्त मंडल के नेतृत्व मं हो रहा है आयोजक मंडल ने धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में पधारकर धर्म का लाभ लेने की अपील की। Post navigation लायंस क्रिकेट क्लब टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पर मॉर्निंग क्रिकेट क्लब पेटलावद का कब्जा ग्राम पंचायत की नवीन कॉप्लेक्स की दुकानों की नीलामी 16 मई को