रायपुरिया से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत द्वारा झाबुआ मार्ग पर बनाया जा रहा नवीन कॉप्लेक्स की दुकानों की नीलामी 16 मई को प्रातः 10 बजे नवीन कम्प्लेक्स के सामने ही सम्पन्न की जाएगी। 16 मई को बोली लगाने के लिए इक्छुक व्यक्ति को 15 मई की शाम 5 बजे तक पंचायत द्वारा निर्धारित की गई अमानत राशी जमा करना अनिवार्य होगा। ग्राम पंचायत ने इन दुकानों की नीलामी के लिए 16 शर्ते नियत की है जिसकी विज्ञप्ति दिनांक 1 मई से ही ग्राम के बस स्टैंड झाबुआ चौराहा तथा वर्तमान पंचायत भवन ओर पेटलावद में तहसील ओर जनपद कार्यालय के बाहर के चस्पा की गई है। इनके साथ ही दुकान निलामी के लिए नियत की हुई शर्तो की विज्ञप्ती ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है इक्छुक व्यक्ति पंचायत पर जाकर भी विज्ञप्ती ओर निलामी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *