अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान भगवान हनुमान का मन मोहक श्रृंगार किया गया जिसे देखने भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों को रात से ही विद्युत लैंपों से सजा दिए गए। लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कन्या को भोजन कराया गया। भगवान हनुमान की आरती के लिए पूजा की थाली को सुन्दर तरीके से सजाया गया था।
शिक्षकों ने सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया
लक्ष्मी नारायण मंदिर में सोंडवा के शिक्षकों ने सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया उसके पश्चात भगवान हनुमान की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया तथा महिला मंडल ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। सोंडवा पंचायत ग्राउंड में स्थिति खेड़ापति हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जहां बडी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इन दोनों मंदिरो में आयोजन में कमलेश पाठक, सुजीत कुशवाह, रवि डावर, लोकेश, हमीद खांन, रामानुज शर्मा, दिनेश कुलश्रेष्ठ, सुनीता कुशवाह, मीनु पाठक, आशा चौहान, चेतना राठौड़, ज्योति राठौड़ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *