खवासा। रेप के मामले में पिछले 7 सालों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी और 10 हजार के इनामी को खवासा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार आरोपी अखिलेश पिता जामु मुणिया निवासी ग्राम भमरकोट थाना कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पर 2014 में धारा 363, 366, 376 आईपीसी एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 27/14 दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था जिसके चलते आरोपी का स्थायी वारंट जारी कर आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खवासा पुलिस सक्रिय हुई और 10 हजार के इनामी स्थायी वारंटी को खवासा के रोग्यादेवी मंदिर के पास से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को पकड़ने में खवासा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रज्जन सिंह गणावा, आरक्षक 282 राकेश डामर, आरक्षक 464 भूरसिंह, आरक्षक 226 अनिल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Post navigation चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन युवक-युवती ने पी जहरीली दवाई, युवती की मौत, युवक गंभीर