अर्पित चोपड़ा @ खवासा खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम रन्नी में एक युवक-युवती द्वारा जहरीली दवाई पीने का मामला सामने आया है। घटना में युवती की मौके पर मौत हो चुकी है, जबकि 100 मीटर दूरी पर जहरीला पदार्थ पीकर पड़े युवक को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है फिर भी जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। खवासा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक चतरसिंह रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में युवती की मौके पर मौत हो चुकी है। युवती के शव और युवक के पास से जहरीली दवाई की बोतल बरामद हुई है। हेड कांस्टेबल रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है फिर भी पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। युवती के शव को पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया गया है। Post navigation हजार का इनामी स्थायी वारंटी पुलिस गिरफ्त में ; 7 सालों से था फरार गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी “अणु” का दसवाँ पुण्य स्मृति दिवस मनाया