जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर केमिकल पाउडर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इससे आसपास के लोगों की आंखों में जलन और आंसू आने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीण माल सिंह ने बताया कि आज सुबह से यहां कोई पाउडर पड़ा हुआ है। जो टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर है। यह केमिकल पाउडर ग्रामीणों की आंखों एवं सिर दर्द का कारण बन रहा है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने केमिकल की जांच कर इसे यहां कौन फेंककर गया इसकी जांच करने की मांग की है। इस केमिकल के बारे में टोल टैक्स के मैनेजर मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुबह इस केमिकल को हटा दिया जाएगा। ग्रामीणों के फोन भी आ रहे हैं। खंडवा बड़ौदा रोड जोबट फाटक के पास में यह केमिकल पड़ा हुआ है। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-15-at-10.47.58-AM.mp4 Post navigation रोगी कल्याण समिति की दुकानों में रख रहे निर्माण सामग्री नानपुर में आज रात होगी भजन संध्या, आरती और छप्पन भोग का आयोजन भी होगा