झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- शनिवार को खरडूबड़ी में डॉ.एनएस जमरा, डॉ. प्रितम शर्मा, डॉ.दिनेश डामोर, धनसिंह चौहान व उपस्वास्थ्य केंद्र के अमले ने गांव में भ्रमण किया। इस दौरान डॉ.अनिता मेहता ने गांव में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए साफ-सफाई के बारे में ग्रामीणों को समझाइश दी। वहीं खुला पानी को ढंकने और अपने घर के आसपास सफाई करने के हिदायत दी। इस दौरान अमले ने ग्रामीणों के करीब चालीस मकानों का सर्वे किया। Post navigation थांदला-पेटलावद मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लूट का प्रयास विफल 8वीं से 12वीं के 30 मेधावी विद्यार्थियों को दी गई प्रोत्साहन छात्रवृति