अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक तथा कन्या स्कूल में धूमधाम से मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान रेडियो पर प्रसारित पल-पल कार्यक्रम के अनुसार सभी छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् एवं मप्र गान के साथ की गई। जोबट विकासखंड में विगत दिवस समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्रधान पाठकों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया जा चूका है। विद्यायल में सुबह 9.15 से 10 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। रेडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश सुनाया गया। संदेश के बाद संस्था के शिक्षक मुकेश निंगवाल ने सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाओं को छात्र-छात्राओं को कराया गया। बालक स्कूल के निकतम मैदान में छात्र-छात्राओ ने तथा कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने संस्था मैदान में सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। सूर्य नमस्कार में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार को अपने जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की भी अपील की। सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की अनेक शालाओं में भी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *