झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- विवेकानंद जयंती पर शासन के आदेशानुसार विभिन्न शासकीय और गैर शासकीय विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में क्षेत्र की प्रतिष्ठित न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ जिसमे विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ समस्त स्टॉफ ने सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार के बाद बच्चों को योगासन और प्राणायाम का महत्व समझाते हुए प्राणायाम एवं योगासन भी करवाए गए। संस्था संचालक मुकेश बैरागी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य भारत सिंह झाला, कमलेश श्रोत्रिय एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था । Post navigation हरित क्रांति जलवायु परिवर्तन जनचेतना कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी, अधिकारी-विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार