झाबुआ। गुरुवार 12 जनवरी को जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर कलेक्टर आशीष सक्सेना, एडीएम दिलीप कपसे, सीईओ जिपं अनुराग चौधरी, एसडीएम आरएस बालोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोलंकी, परियोजना समन्वयक समेकित छात्रवृति योजना ओझा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने रेडियो पर प्रसारित निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम किया। सूर्य नमस्कार के पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद के सर्वधर्म सम्मेलन के भाषण के कुछ अंश एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया गया। Post navigation सूर्य नमस्कार में योगासन-प्राणायाम का महत्व बताते हुए योगासन करवाए टीएसपी की निगरानी के लिए नोडल मंत्रालय बनाए जान के मामले अभी तक क्यों लटकाए?