लवेश स्वर्णकार रायपुरिया स्वमित्व योजना के तहत ग्राम रायपुरिया में ड्रोन सर्वे किया गया इसके लिए 2 दिन से प्रशासनिक अमले ने चुने की लाइनिग की गई आबादी भूमि के लिए यह सर्वे किया जा रहा है आबादी भूमि में फिलहाल कहा क्या है इसकी जानकारी जुटाने के उद्देश्य से इस स्वामित्व योजना के तहत कार्य किया जा रहा है । बताया जा रहा है भारतीय सर्वेक्षण विभाग के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से ड्रोन कैमरे से आबादी भूमि पर कहा क्या क्या है इसका पता लगाने का काम किया जा रहा है ड्रोन कैमरे की मदद से रायपुरिया की आबादी भूमि का मेप भी तैयार किया जाएगा इससे पहले रायपुरिया की आबादी भूमि सर्वे क्रमांक 965 की जमीनी हकीकत पर कहा क्या क्या है नही लगाया जा सकता था अब ड्रोन कैमरे से इसका मैप तैयार किया जा रहा है इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अनिल किराड़े पटवारी श्यामपालसिंह चंद्रावत सचिव तोलसिंह निनामा रोजगार सहायक राजेन्द्र सालवी पाटीदार समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश जी पाटीदार भूतपूर्व सरपंच लालसिंह जी चौधरी इसके सदस्य रहेंगे मामले में निराकरण के लिए इनका सहयोग लिया जाएगा । Post navigation रविवार को रहेगा भगोरिया हाट, पुलिस रहेगी चौकन्नी सिद्धि रांका का दीक्षा अभिनंदन समारोह होगा