लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया

रविवार को रायपुरिया का भगोरिया हाट रहेगा। लोकसंस्कृति के इस पर्व पर उल्लास का माहौल होगा। मेला मैदान में काम्प्लेक्स के पीछे भगोरिया हाट के लिए झूले लग रहे है। व्यापार के लिए छोटे-छोटे व्यापारी अपनी दुकानें लगाकर व्यापार के लिए आते है। ग्रामीण इलाके से भी दूरदराज से ग्रामीण भगोरिया हाट में खरीदी के लिए आते है ।  पंचायत के सचिव तोलसिंह निनामा तथा सहायता सचिव राजेन्द्र सालवी हाट की व्यवस्थाओ के लिए तैयारी में लगे हुवे है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी झाबुआ चौराहे पर टेंट की व्यवस्था होगी। आवागमन में कोई परेशानी न हो इनके लिए सड़क किनारे चूने की लाइनिंग होगी। गौरतलब है गांव की हर व्यवस्थाओ के संचालन में दोनो ही सचिव तत्पर रहते है लिहाजा दोनो के कामो की ग्रामीण सराहना भी करते है । 

पुलिस व्यवस्था: चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस

रायपुरिया थाना प्रभारी एनएस राठौड़ के मार्गदर्शन में रायपुरिया पुलिस हाट बाजार में तैनात रहेगी। यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए  स्वयं थाना प्रभारी राठौर पुलिस मोबाइल जीप से पूरे हाट बाजार में नजर रखेंगे तथा पुलिस टीम अलग अलग हिस्से में तैनात रहेगी। किसी भी स्थिती में लोकसंस्कृति का पर्व शांतिपूर्वक रहे पुलिस ने यह अपील भी की है उल्लास और खुशी के इस पर्व पर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *