लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी के प्रयासों से नलकूप खनन करवाया जा रहा है। उक्त मांग लंबे समय से की जा रही थी। दरअसल स्वाथ्य केंद्र पर इस नलकूप खनन से मरीजों को पानी मुहैया होगा वही परिसर में लगे पेड़ पौधों को पानी भी पर्याप्त मिलेगा। नलकूप खनन का भूमिपूजन डॉ श्रीमती सीता काग, डाक्टर प्रवीण हामड की उपस्थति में भाजपा नेताओ ने किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, जिला कोशाध्यक्ष महावीर भंडारी उपसरपंच महेंद्र लाला, नंदकिशोर मक्षा, नंदलाल निनामा शुभद्रा बहन पाटीदार आदि नेता मौजूद रहे । महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया रायपुरिया थाने पर पदस्त समस्त महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान महिला मानव अधिकार के सदस्यों द्वारा किया गया। थाने पर पदस्त महिला बल द्वारा यातायात व्यबस्था सम्भाली गई तथा वाहनों की चेकिंग भी की गई । Post navigation बैठक में नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रविवार को रहेगा भगोरिया हाट, पुलिस रहेगी चौकन्नी