देश भर में कोरोना महामारी ने पैर पसारे लिए हैं। अनेक जगहों पर शासकीय व निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों को लगने वाली ऑक्सीजन व इंजेक्शन की कमी की बातें सामने आ रही हैं। शासन प्रशासन अपने स्तर से व्यवस्था जुटा रहा है, वहीं कई समाजसेवी भी इस संकट की घड़ी में आकर मदद करने लगे हैं। कोरोना महामारी में अपने शहरवासियों को ऑक्सीजन की कमी ना आए, इसलिए स्वर्गीय श्रीमती फूलकुंवर शांतिलाल गादीया की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर मानवसेवा हेतु एक ऑक्सीजन कन्स्ट्रक्टर मशीन गादीया परिवार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है| यह मानव सेवा में अनूठी मिसाल पेश की हैं। Oxygen Constration machine जिस किसी को आवश्यकता हो वो नीचे दीये गए नंबर पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। 9926068567 अनुराग s/o पारस गादीया ,9755218101 मुदित s/o अजित गादीया Post navigation अपने साथी शिक्षक के आकस्मिक निधन पर परिवार वालो को उनके साथी शिक्षकों ने दी आर्थिक सहायता बेवजह नगर में घूमने वाले 25 के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर वसूले 2500 रुपए