योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा ========= एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर अंतर्गत कार्यरत शिक्षक श्री कमल सिंह डावर का 2 मई को आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर छा गई ।इस घटना से पूरा विद्यालय परिवार दुखी होकर उनके परिवार को स्टाफ की ओर से कुछ आर्थिक सहायता का निर्णय लेते हुए सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा कुल 52300 की नगद राशि एकत्र कर सब सदस्य द्वारा 7 मई को उनके ग्राम बोरी जोबट जाकर उनकी धर्मपत्नी को आर्थिक सहायता स्वरूप प्रदान की गई ।एकलव्य स्टाफ द्वारा यह निर्णय लेकर एक पुनीत कार्य किया है इस सहयोग में संस्था के प्राचार्या अंजु सिसोदिया चंद्रेश वाघेला संदीप सिसोदिया कार सिंह सोलंकी अंकिता पाटीदार संगीता रावत कविता तवर आदि ने सहयोग किया। Post navigation लॉकडाउन के दौरान अनाज व्यापारी को दुकान खोलकर अनाज खरीदना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज स्वर्गीय श्रीमती फूलकुंवर गादिया की प्रथम स्मृति दिवस पर परिवार ने ऑक्सीजन कन्स्ट्रक्टर मशीन व्यवस्था ..