झाबुआ। विगत कुछ महीनों से केरल में वामपंथियों द्वारा संघ स्वयंसेवकों की लगातार हत्याएं की जा रही है। अत्यंत बर्बरता पूर्ण होने वाली इन हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसे रोकने के लिए कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य शासन की होती है किन्तु केरल में योजनाबद्ध तरीके से होने वाली इन नृशंस हत्याओं को राज्य शासन का अप्रत्यक्ष समर्थन है केरल के मुख्यमंत्री जिस जिले से हैं उस जिले में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं। इसे लेकर कल १ मार्च को संपूर्ण देश में आंदोलन होगा। जिसमें ज्ञापन एवं विशाल धरना किया जाएगा। इसी तारतम्य में झाबुआ में भी भारत रक्षा मंच के सहयोग से जनाधिकार समिति झाबुआ के तत्वावधान में विशाल संवेदना सभा का आयोजन दोपहर १२ बजे राजवाड़ा चौक पर होगा। Post navigation मशाल जुलूस निकाल मनाया बलिदान दिवस संसद भवन में कांतिलाल भूरिया ने जनजातीय लोगों के बजट कम करने पर जताई चिंता