5झाबुआ। भारत के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 31वी पूण्यतिथि एकता दिवस के रूप में मनाई गई साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उन्हें भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल जी पडियार, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं पूर्व विधायक जेवियर मेडा थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलन कर इंदिराजी एवं सरदार पटेल जी की चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित कर अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस नेता एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भी इंदिराजी एवं पटेलजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतिलाल पडियार ने कहा कि सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी हमारे देश के दो ऐसे महान व्यक्तित्व है जिन्होने स्वतंत्र भारत के निर्माण में बेमिसाल योगदान दिया है। जहां सरदार पटेल लोह पुरूष के रूप में देश की अखंडता और उसके आत्मसम्मान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है। वहीं इंदिरा गांधीजी ने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा करने के लिए अस्मरणीय भूमिका निभाई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि देश की इन महान विभूतियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आपने कहा कि इंदिरा गांधी जिसे प्रियदर्शनी के नाम से भी जाना जाता है, देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उन्होने आगे कहा कि इन दोनो महान विभूतियों के द्वारा किए गए कार्य को देश कभी भूल नहीं सकता है। उन्होने राष्ट्र के विकास के लिए सर्वहारा वर्ग का उत्थान एवं देश की उन्नति तथा देश को विकासशील राष्ट्र की श्रेणी में बनाने में उनकी भूमिका अग्रणी रहीं है। हमें उनके बताए रास्तों पर चलना है साथ ही उन्होने कांग्रेस संगठन की एकता के लिए जो कार्य किए है उसे भी हमें पूरी ईमानदारी व लगन से उसको सतत् बनाए रखना है। सेवादल मुख्य संगठक राजेश भटट ने कहा कि इंदिरा गांधी हरित क्रांति की जनक थी। उन्होने आमजनों एवं किसानों की खुशाली के लिए अनेक योजना बनाकर उसे क्रियांवित किया ,जिसे देश की जनता ने लाभ उठाया है किंतु आज देश की परिस्थितयां अलग है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य की सरकारें जो नीतियां बना रही है उसका लाभ संबंधित वर्गाें को नही मिल पा रहा हैं। उन्होने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे लोह पुरूष एवं स्वतंत्रता सैनानी थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनो का व्यक्तित्व राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित था। इनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव मार्गदर्शक का कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हे आश्वस्त किया है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए प्राणपर्ण से जुटे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कांतिलाल भूरिया को इस लोकसभा उपुचनाव में विजय बनाने हेतु बनाए गए फ्लैक्श का विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *