झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क । Lanji-Bahr-Paraswada-vote-7-am-news-hindi-india-28169

भारत निर्वाचन आयोग ने रतलाम लोकसभा उप चुनाव के लिये सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र थांदला, रतलाम सिटी एवं ग्रामीण और सैलाना के लिये श्री संदीप कुमार मुलतानिया को सामान्य प्रेक्षक बनाया गया है। श्री मुलतानिया का मोबाइल नम्बर 7893329992 है। संसदीय क्षेत्र के अलीराजपुर, जोबट, झाबुआ और पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लिये श्री अमित कुमार को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 8556003530 है। दोनो प्रेक्षक राजनैतिक दल, आमजन, मतदाता तथा अन्य स्रोत से प्राप्त शिकायतों का परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही कर चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *