रितेश गुप्ता, थांदला। अणु पब्लिक स्कूल थांदला के दो विद्यार्थियों ने जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 वी के छात्र महेश परमार 96 प्रतिशत एवं कक्षा 10वी की छात्रा मीनाक्षी डामोर 95 प्रतिशत के साथ मेरीट सूची में स्थान प्राप्त किया। साथ ही चार अन्य विद्यार्र्थियों ने कक्षा 12 वी में 90 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वी में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय झाबुआ में स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार व सामान्य प्रशासन विभाग एवं प्रभारी मंत्री इंदरंिसह परमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिलें के सांसद गुमानसिंह डामोर, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पुलीस अधिक्षक आशुतोष गुप्ता एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा विद्यर्र्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थीयों की इस सफलता पर संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *