जितेन्द्र वाणी, नानपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में जिले के 75 स्थानों पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। गांवो में काफी लोगों ने बढ़ चढ़कर अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया। जिले के ऐसे दो आदर्श स्थान जहां ढोल मांदल के साथ बड़े धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने देश के ऐसे वीरों की वीरगाथाओं से वहां के युवाओं को प्रेरित व जागरूक किया। एक गांव एक तिरंगा अभियान से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रांत सहमंत्री विनय चौहान ने बताया कि 120 वर्षीय वृद्धा खजली बाई ने अमृत महोत्सव में हिस्सा लेकर आदर्श स्थान पर किया ध्वजारोहण। सहमंत्री ने बताया की जहां नहीं होता तिरंगा वंदन वहां भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं किया तिरंगा वंदन। जिला संयोजक ओंकार सिंह चौहान ने कहा कि अमृत महोत्सव को सफल बनाने में तहसील सह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें जोबट तहसील से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चिराग सोलंकी, कट्ठीवाड़ा से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सावल सिंह पचाया, आजाद नगर से अभिषेक जोशी, सोंडवा तहसील से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश सस्तिया,अलीराजपुर तहसील से मै स्वयं जिम्मेदारी संभाली कार्यक्रम को सफल बनाने में। अभियान में लगे कार्यकर्ता रमेश बारिया,गोपाल नरगावा, अश्विन डोडवा, मोदित नरगावा, राकेश सस्तिया,मानसिंह डावर,मदन डावर, राकेश किराड़,
संजय बघेल,महेश बघेल,विशाल मेडा,लक्ष्मण कलेश,दीक्षांत शर्मा,निकुंज धरवाल,नेवसिंग चौहान, विश्वास अलावा, चेतन चौधरी, डूंगर सिंह निंगवाल,धर्मेंद्र चौहान,करण बामनिया, गोपाल चौहान आदि कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *