रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला विगत 58 वर्षों से भक्त मलूक दास रामायण मंडल द्वारा नगर में रामायण पारायण का आयोजन श्रावण मास के दौरान किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रावण मास मैं रामायण मंडल के सदस्यों एवं भक्तों द्वारा घर-घर जाकर संगीतमय रामायण पारायण का पाठ किया जा रहा है। भक्त मलूकदास रामायण मंडल के किशोर कुमार आचार्य, ओम प्रकाश शर्मा ,राजू छाजेड़ ,रामचंद्र राठौड़, अध्यक्ष कमलेश नागर, जगमोहन सिंह राठौड़ ,विजय सिंह राठौड़ ,भगवान लाल शर्मा, कृष्ण चंद्र सोनी आदि ने बताया कि 58 मास रामायण पारायण के इस श्रावण मास के 24वें मास पारण का आयोजन श्री बड़े गणेश मंदिर पर किया गया। रामायण पारायण के दौरान यहां पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। रामायण पारायण के दौरान रमेश डामोर, दिनेश गुप्ता ,अभय नागर, राकेश परिहार, हेमला राठौड़, मोहन गढ़वाल, गोपाल नगर, मुकेश नागर, श्रीरंग अरोड़ा श्रीमंत अरोड़ा, डया भाई, प्रदीप नागर, तुलसीराम मेहता, राजेंद्र उपाध्याय ,बालमुकुंद आचार्य धार्मिक आचार्य ,विक्की सेन श्रीराम नागर, सौम्य नागर, किशोर बचवानी, निलेश नागर, कुश नागर ,जयंती भाई पंचाल शिवराम नागर, कमलेश जैन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। ये ऐसे सदस्य हैं जो नियमित रूप से पूरे श्रावण मास में रामायण पारायण में उपस्थित रह कर धर्म लाभ ले रहे हैं। श्रावण मास मैं चल रहा है रामायण पारायण की अनुष्ठात्मक पूर्णाहुति 23 अगस्त को श्री रामेश्वर मंदिर में होगी वह श्रावण मास का अंतिम रामायण पारायण भी 22 अगस्त को रामेश्वर मंदिर पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *