रितेश गुप्ता, थांदला . नगर के युवाओं द्वारा 73वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं आव्हान किया कि तिरंगा तिरंगा यात्रा में साथ में लेकर आए व अपने देश प्रेम का परिचय दे। युवाओं द्वारा नगर में घर घर जाकर उक्त आयोजन हेतु सम्पर्क किया जा रहा है व नगरवासियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है। थांदला यूथ के युवा नगरवासियों को तिरंगा उपलब्ध भी करवा रहे है। तिरंगा यात्रा दशहरा मैदान पर होने वाले मुख्य आयोजन के उपरान्त वही से प्रारंभ होगी पूरे नगर में भ्रमण करते हुए ऋतुराज कालोनी में कालिका माता मंदिर पर समापन होगी। यात्रा उपरान्त नगर वासियों द्वारा समस्त तिरंगे पुन: अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाने की अपील की है। ) Post navigation आजाद शिक्षक संघ ने बैठक रख लगाए आरोप शिक्षक प्रकाश को समय पर वेतन मिल जाता तो बच सकती थी जान चिन्मय सोनी अपने पहले ही प्रयास में मुंबई में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नगर का नाम रोशन