जितेंद्र वाणी, नानपुर

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विविध कार्यक्रमों के द्वारा  स्वच्छता सेतु बनाकर जन जन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत वॉश ऑन व्हील नामक एप के माध्यम से ऑनलाइन स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

 

आलीराजपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह के मार्गदर्शन में उपरोक्त ऑनलाइन स्वच्छता कार्यक्रम वॉश ऑन व्हील के माध्यम से स्वच्छता कार्यों हेतु अनुशंसा की गई थी। इसी आधार पर शासकीय हाईस्कूल राजावाट ने ऑनलाइन शौचालय सफाई का अनुरोध दर्ज किया था। इसी अनुरोध के आधार पर जनपद पंचायत अलीराजपुर के स्वच्छता समन्वयक शिवराम मंडलोई एवं स्वच्छता साथी जुगनू गोजे शासकीय हाईस्कूल राजावाट में उपस्थित हुए, जहां उनका तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। प्राचार्य शरद क्षीरसागर द्वारा छात्र छात्राओं एवं उपस्थित ग्रामीणों को इस ऑनलाइन स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता साथी द्वारा विद्यालय के सभी शौचालयों की साफ सफाई की गई। जिसका न्यूनतम भुगतान संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजावाट के सचिव, शिक्षक, आंगनवाड़ी एवं कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। आभार शिक्षक कलम सिंह डावर द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *