कुशाल तोमर, फूलमाल आज ग्राम फुलमाल ग्राम पंचायत के झरकली में ऑफिसर्स द्वारा हाई सेकंडरी स्कूल में कहानी व निबंध प्रतियोगिता और कविता लेखन के साथ में चित्रकला आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभागी बना जाए। साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्रों को पारितोषिक का वितरण भी किया। वहीं इसके पश्चात ग्राम में स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें अपने घरों के आसपास पर्यावरण को स्वच्छ रखने व घरों के आसपास पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही गई। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व विशेष रूप से सीईओ क_ीवाड़ा मौजूद थे। ) Post navigation प्रभारी प्राचार्य की पुन: पदस्थापना को लेकर छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कार्यपालिक मजिस्टे्रट दुबे के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर व्यापारियों को दी नसीहत