जितेंद्र वाणी, नानपुर मंगलवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शशांक दुबे के नेतृत्व में जिला प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त दल द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए दुकान मालिकों को हिदायत दी। साथ ही अगर भविष्य में वे आगे भी दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए तो अर्थदंड से दंडित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारियों को प्लास्टिक के सामानों से मानव जीवन में होने वाली हानिकारक प्रभावी की ओर भी ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही साथ पर्यावरण पर पडऩे वाले प्रभावों से भी सभी को अवगत करवाया। ) Post navigation स्वच्छता रैली निकाल दिया पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने दी नसीहत, खेल से जोड़कर ग्रामीणों को सिखाया, समझाया जा सकता है