बुरहान बंगड़वाला@ झाबुआ Live
झाबुआ जिले के अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित स्माइलिंग फेस ऑफ झाबुआ 2021 के परिणाम रविवार को घोषित हुए।स्माइलिंग फेस ऑफ प्रतियोगिता में जिले के पालको ने अपने बच्चों की फोटो को निर्धारित व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना थी बताया गया था कि जिस पालको के बच्चो की फ़ोटो को सर्वाधिक फेसबुक लाइक मिलेंगे उन पालको के बच्चो को विजेता घोषित किया जाएगा। रविवार को इस प्रतियोगिता का परिणाम अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर चारुलता लोकेश दवे ने घोषित किया जिसमें 5 बच्चो को इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक फेसबुक लाइक मिले जिसमे से प्रथम स्थान पर यश्री पिता राजेश चौहान रही दिव्तीय स्थान पर रूही पिता हिमांक शाह, तृतीय स्थान पर चर्चित पिता भाविन जैन, चौथे स्थान पर अब्देली पिता हुजैफा बोहरा एवं पांचवे स्थान पर धेय्य पिता गौतम हरसोला रहे।अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर चारुलता लोकेश दवे ने बताया कि मै हमारे संस्थान की ओर से सभी पालक और बच्चों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इतने कम समय मे मिली सूचना पर उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया इन पांच बच्चो के अलावा समस्त प्रतिभागी बच्चो को टैग प्रदान किये गए एवं अगले सप्ताह में एक कार्यक्रम आयोजित कर समस्त प्रतिभागीयो को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *