दिनेश वर्मा@ झाबुआ Live वेयर हाउसिंग की झाबुआ शाखा के प्रबंधक वीएस अछालिया का शव आज सुबह वेयर हाउसिंग के गोडाउन पीछे उनके कमरें पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। उन्होंने ने फांसी क्यो लगाई इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया जा रहा है सुबह 9 बजे करीब चौकीदार ने उन्हें चाय पिलाई, उसके बाद वे कमरे पर ही थे, इसी बीच उन्होंने फाँसी लगा ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हैै ओर जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास की भीड़ जमा हो गई। । प्रबंधक अछालिया पिछले 4 माह पहले ही झाबुआ पदस्थ हुए थे। Post navigation कोरोना से लड़ी, अब कश्मीर में कर रही मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व स्माइलिंग फेस ऑफ झाबुआ की प्रथम विजेता यश्री चौहान रही