झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया साई श्री एकेडमी स्कूल में इस वर्ष स्नेह सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनमोहक डांस किया तो अतिथियों ने बच्चों की खूब हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच खुशाल सिंगाड़, उपसरपंच भगवानलाल पाटीदार, राधुजी पाटीदार, दशरथ पंचाल, कैलाश चौहान व गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। Post navigation हज के लिऐ आवेदन करने की तारीख बढी रेलमंत्री को सांसद भूरिया ने 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा