Alirajpur live desk जोबट स्टेट बैंक के सीनियर स्पेशल असिस्टेंट मैनेजर अशोक सोलंकी आज बैंकिंग सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर RBO रतलाम से श्री चतुर्वेदी, शाखा प्रबंधक एच जोएल, बीएल पाटीदार, अम्रता रावत, कृष्ण मीणा, एमएस यादव, दिलीप शर्मा, गुड्डुलाल पटेल, मनोज पवार सहित समस्त स्टाफ व बैंक ग्राहकों ने विदाई दी। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक जोएल, अम्रता रावत आदि ने संबोधित करते हुए श्री सोलंकी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, वही स्टाफ ओर ग्राहकों को उनकी कमी का अहसास करवाया। आपको बता दे कि सोलंकी ने अपने बैंकिंग केरियर में लगभग 27 वर्ष की सेवाएं जोबट की स्टेट बैंक में दी। उनके हँसमुख ओर मिलनसार व्यवहार से बैंक में आने वाले सभी व्यक्ति उनसे निजी तौर पर जुड़ जाते थे। इस अवसर पर सोलंकी का पूरा परिवार भी मौजूद था। Post navigation मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर के तहत होगा गंभीर बीमारियों का इलाज मॉर्निंग फॉलोअप : खुले में शौच करने जा रहे दलितों को ओडीएफ टीम ने रोका तो सुनाई खरी-खोटी