झाबुआ। पारा में निजी स्कूल संचालक के विरुद्ध परिजन लामबंद हो गए। आरोप है कि बच्चे को विशेष प्रार्थना नहीं आने एवं तिलक लगाकर स्कूल आने के चलते स्कूल में बुरी तरह पीटा गया। स्कूल में अध्ययनरत शिवराज भाबर के पिता दिनेश भाबर ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि आज उसके बच्चे को स्कूल में विशेष प्रार्थना एवं स्कूल में तिलक लगाकर आने के कारण उसके पीटा गया। इसका आवेदन स्थानीय पुलिस चौकी पर देते हुए एफआईआर की मांग की। साथ ही उक्त संचालक के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। स्थानीय नागरिक भी लामबंद हुए जिन्होंने पारा बस स्टैंड पर स्कूल संचालक के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने की मांग की एव पुतला भी जलाया। पुतला दहन के बाद गुस्साए परिजन ने बस स्टैंड पर धरना पर बैठ गए। परिजन पुलिस की समझाइश के बाद माने, पुलिस ने एफआईआर कर कल तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। – इनका कहना है निजी स्कूल संचालक के विरुद्ध परिजन ने एक आवेदन दिया है, जिस पर एफआईआर कर संबंधित के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुनीता चौहान चौकी प्रभारी पारा Post navigation एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद निलंबित परेशान अधेड़ फांसी पर झूला