सिराजभाई बंगड़वाला, खरडू बडी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी की स्कूल परिसर में बालक प्रायमरी, अंग्रेजी माध्यम और आंगनवाड़ी में संस्था द्वारा बनाया जा रहा हाथ धोने का हेंडवॉशिंग स्टैंड का घटिया निर्माण किया जा रहा है। कहीं जगह से टाईल्स निकल रही है तो कहीं पानी की टंकी से आ रही पाइप के वहां पर भी बड़े बड़े होल रखे जा रहे हैं। जिसमे छोटे जहरीला जानवर भी घुस सकते है। जिससे बच्चो को हाथ धोने आने से कुछ भी होने का भय है। जब हमने काम कर रहे मिस्त्री से पूछा तो उन्होंने सही तरीके से जवाब नही दिए और जब हमने ठेकेदार के नम्बर मांगे तो उन्होंने बोला कि ऑफिस पर जा कर बात कर लो। मिस्त्री ने कहा हमको नहीं पता है कि कौनसी संस्था द्वारा बनाया जा रहा है। हमें बनाने का बोला हमने बना दिया जो भी समस्या है उसे हम बाद में रिपेरिंग कर सही कर देंगे। मामले में संस्था प्रभारी कैलाश चंद्र पाटीदार ने बताया कि यहाँ स्कूल परिसर में तीन जगह बालक प्रायमरी, अंग्रेजी माध्यम और आंगनवाड़ी में हेंडवॉशिंग का काम चल रहा है जो कि सही तरीके से नही बनाया जा रहा है। हमे नहीं पता कि इसे कौनसी संस्था बना रही है। इसमें कही जगह बड़े बड़े होल रखे जा रहे है और कही जगह हेंडवॉशिंग की टाइल्स भी निकल रही है। जब हमने काम कर रहे मिस्त्री को बोला तो उन्होंने बोला कि बाद में हम ठीक करके रिपेरिंग कर देंगे। Post navigation पोषण टेकर एप के तहत गैलेक्सी एम2 के 31मोबाइल वितरण किए गए बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर