रक्षित मोदी@छकतला जिले के नवागत कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर ने ग्राम छकतला के ISO 2009:20015 प्रमाणित संस्था कन्या हाईस्कूल छकतला में शिक्षकों और शाला प्रबंध समिति के सहयोग से संस्था में किए गए नवाचारों में पुस्तकालय, सहायक शिक्षण सामग्री, स्मार्ट क्लास रूम, उपलब्ध संसाधन, खेल सामग्री, क्लास रूम, हेड स्टार्ट कक्ष , प्रत्येक कक्षा के कमरो आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त कर संस्था के शिक्षकों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी को बधाई दी । इस दौरान जनजातिय कार्य विभाग से सहायक आयुक्त जानकी यादव, बीईओ रामानुज शर्मा, नायब तहसीलदार मसारेजी तथा संस्था के प्राचार्य छीतूसिंह बामनिया, शिक्षक मोहनसिंह कनेश, देवेंद्र डावर उपस्थित थे। Post navigation भंगार खरीदने की आड़ में केमिकल से भरे हुए प्लास्टिक का कटिंग कर पैकिंग का कार्य जोरों पर चल रहा महाशिवरात्रि के मेले में उमड़े भक्त