रक्षित मोदी@छकतला धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा स्थान राणी काजल माता मंदिर मथवाङ प्रांगन मे प्रति वर्ष अनुसार महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें आसपास के समस्त गांव के हजारों शिवभक्त, धर्म प्रेमी सज्जन इस विशाल कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। कलश यात्रा में गुजरात से आए हुए नृत्य दल द्वारा कई करतब दिखाए। आनंद के साथ माता रानी काजल मंदिर पहुंचे, जिसमें आसपास के संत गण के द्वारा हवन पूजन के पश्चात भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। हिन्दू धर्म आदिवासी समाज ढोल ,मान्दल , ढोलिया आदि परंपरागत रीति रिवाज से महादेव जी को प्रसन्न करने हेतु हवन पूजन यात्रा का आयोजन रखा गया। Post navigation स्कूल के नवाचार देखकर प्रसन्न हुए कलेक्टर फूलमाल से बोड़ेली जाकर युवक ने किया रक्तदान