झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को ट्रेक सूट का वितरण मुख्य अतिथि और व्यवसायी प्रदीप पालरेचा, कार्यक्रम के अध्यक्ष सागर रेड्डी आंधप्रदेश विशेष अतिथि परिक्षितसिंह राठौर, प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ट्रेकसूट प्रदान करने वाले नगर के व्यवसायी प्रदीप पालरेचा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों की नियमित दिनचर्या है परंतु आज योग भी हमारी दिनचर्या बन चुकी है। इस विद्यालय में बच्चे इतनी कम उम्र में योग कला का प्रदर्शन करते है जो कि काफी सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टॉवर कंपनी के इंजीनियर सागर रेड्डी ने कहा छात्र जीवन में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। स्कूली बच्चों को अनुशासन में रह कर पढ़ाई करें और जिले एवं प्रदेश में अपना स्थान प्राप्त करे। कार्यक्रम को विशेष अतिथि परिक्षित सिंह राठौर झकनावदा, सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नारायण पटेल, हरीश राठौड, स्कूल की शिक्षिकाएं मोनू टेलर, और कलावती मकवाना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमेन्द्र जोशी ने किया एवं आभार शिक्षिका मीना शर्मा ने माना। Post navigation जोगनमाता मंदिर पर होंगे धार्मिक आयोजन, ग्रामीणों ने की तैयारियां शुरू भोले की भक्ति में जुटे रहे धर्मावलंबी