अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ीखट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कन्या हाईस्कूल खट्टाली में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सेवानिवृत्त प्राचार्य सुधा बामनिया तथा प्राचार्य दिलीप कनेश के द्वारा सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर श्रीमती बामनिया ने प्रकाश डाला तथा बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं मुसीबत के समय में अपनी रक्षा करने के लिए सक्षम हो जाएगी। श्री कनेश के द्वारा भविष्य में आत्मरक्षा को जरुरत बताते हुए कहा कि छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। जनहितेश मंच की शाहीन मकरानी जोबट द्वारा छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण में सुशीला पटेल, उषा वाणी, रमेश गाडरिया तथा बाबूराम प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक विनोद परवाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाना है। बताया जाता है कि स्कूली छात्राओं को इस स्तर तक प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे आत्म विश्वास से भर जाएं और वे अपने घर के आसपास की लड़कियों को भी प्रशिक्षित कर सकें। Post navigation बालिका छात्रावास में मूल्यांकन सप्ताह मनाया 500/1000 के नोट अचानक बंद करने से सांसद भूरिया नाराज