thandla-2झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय शासकीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं ने मप्र स्थापना दिवस पर मूल्यांकन सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक के मुख्य आतिथ्य में किया गया। दशहरा मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देने पर अतिथियों द्वारा 3800 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रावास में रांगोली, मेहंदी, निबंध, सांस्कृतिक व खेलकूद स्पर्धाएं में बालिकाओं ने हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के समापन समारोह में बीईओ ख्रिस्तिना डोडियार, शाउमावि परवलिया के प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव, उत्कृष्ट स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मूलचंद्र गुप्ता, श्रवण भावसार ने छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने व परीक्षा परिणामों में बेहतर तैयारी कर श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की सीख दी। इस दौरान अब्दुल हक खान, कमल नयन पटेल, बीएम शर्मा, तरुणराव भट्ट, ममता भट्ट आदि शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षिका रेखा गिरी ने तथा आभार छात्रावास अध्य मुली कोचरा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *