रितेश गुप्ता, थांदला थांदला के समीप तलावली रोड पर स्कूटी सवार भाई-बहन को चार पहिया वाहन तूफान जीप ने रौंद डाला। तलावली की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार भाई योगेश नायक बहन उवर्शी नायक को थांदला की तरफ से जा रही तूफान ने भीषण टक्कर मार दीस जिसमें उर्वशी 23 वर्ष की हालत गंभीर है।गंभीर हालत में को दाहोद रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफान क्रमांक एमपी 45 बीबी 1097 थांदला से सजेली की ओर जा रही थी तो वहीं सजेली से थांदला की ओर आ रहे स्कूटी सवार भाई-बहनों के साथ यह गंभीर हादसा घटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व वाहन को जब्त कर लिया है। Post navigation घटस्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महापर्व; गरबो के लिए सजे पांडाल गरबा उत्सव में गरबों की धूम, दो वर्ष बाद पांडालों में फिर लौटी रौनक