झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र में सोयाबीन-टमाटर और मिर्ची की फसलें पानी के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र में जिन किसानों ने सोयाबीन काट लिया वह सोयाबीन पानी गिरने से गिला हो गया और उसमें फिर से फलिया उगने लगी। जिससे उनकी फसल बर्बाद हो रही है। समस्या को लेकर ग्राम मांडन के कृषक बालू कांजी शुक्रवार को पेटलावद एसडीएम के पास शिकायत ले कर आए। बालू ने बताया कि मैंने 5 बीघा में सोयाबीन बोया था, जिसमें पूरी फसल फिर से उग आई होगी। जिस कारण सोयाबीन पूरी तरह से खराब हो रहा है। वही क्षेत्र में टमाटर और मिर्ची की फसल पर भी विपरीत प्रभाव पडा है पानी के कारण इन फसलों की पैदावार भी प्रभावित हुई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह डाबड़ी का कहना है कि क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों की फसले तबाह हो रही है पर प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है। प्रशासन की ओर से फसले देखने कोई नहीं जा रहा है न ही किसानों को बीमा का लाभ मिल रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि प्रकरण बनाकर किसानों कङ्क्ष नुकसानी का मुआवजा दिलाए। इस संबंध में डाबडी ने क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया से भी शिकायत की तथा किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। Post navigation फुटतालाब में सुबह 4 बजे तक चला गरबों का दौर, विदेशी मेहमान ने कहा- I LIKE IT, THANKS SURESHCHANDRA JAIN सांसद ” कांतिलाल भूरिया ” पहुंचे फुटतालाब ; की मां की आरती