झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम झकनावदा के निकटस्थ ग्राम उमरकोट के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल के प्रमुख अभियंता जीएस डामोर व उमरकोट के पूर्व सरपंच गजराजसिंह डामोर एवं अजयसिंह डामोर की माता सोमाबाई डामोर का लंबी बीमारी के बाद निधनन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम उमरकोट में किया। अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने क्षेत्र के सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेडी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाभर इंदौर, पंत्रकार जितेंद्र राठौड़, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, विकास जोशी, राजेन्द्र कुशवाह, गोपाल कुशवाह, शंभु राठौड ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बड़वानी के कार्यालन यंत्री बामनिया, झाबुआ के ई. जितेन्द्र मावी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरीको ने श्रद्धांजली अर्पित की । Post navigation पटवारी-सचिव की मिलीभागत से अपात्र व्यक्ति लाभ उठा रहे हैं शासन की योजनाओं का जानकारी नहीं भेजने पर जिले के चार खंड स्त्रोत समन्वयक को थमाएं नोटिस