झाबुआ। “ हमारी शाला ऐसी हो” कार्यक्रम के तहत संकुल प्राचार्य, प्रधानपाठक, जनशिक्षक तथा बाहय मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी एवं एसआरजी-डीआरजी का प्रशिक्षण हो चुका है। प्रशिक्षण के बजट एवं नाम्र्स अनुसार राशि जारी किये जाने हेतु खंड स्त्रोत समन्वयक से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी चाही गई थी। निर्धारित प्रपत्र में जानकारी प्रस्तुत नहीं करने के कारण डीपीसी ने थांदला खंड स्त्रोत समन्वयक दिलीप जोशी, रामा खंड स्त्रोत समन्वयक रमेश परमार, झाबुआ खंड स्त्रोत समन्वयक मानसिंह हटिला, मेघनगर खंड स्त्रोत समन्वयक निर्मल त्रिपाठी को नोटिस जारी कर 3 दिन में निर्धारित प्रारूप में जानकारी मय स्पष्टीकरण के संबंधित शाखा प्रभारी को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। समय सीमा में जानकारी प्राप्त नहीं होने की दशा में अथवा राशि लेप्स होने की स्थिति में व्यक्तिगत जवाबदारी तय की जाकर बीआरसी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Post navigation 500, 1000 के नोट चलन बाहर होने पर दिनभर परेशान होते रहे नागरिक 500 व 1000 के नोट के प्रचलन को लेकर बाजार में बनी विवाद की स्थिति, दुकानें हुई बंद