झाबुआ । नगर के हृदय स्थल थान्दला गेट स्थित चमत्कारिक चिंतामन गणेश्मन्दिर पर रात्री 9 बजे से अखिल भारती विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । मदिर समिति के नीरजसिंह राठौ र ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेशोत्सव के दौरान आज देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर देश के मुर्धन्य कविगण सुरेन्द्र यागवेन्द्र हास्यरस बारा राजस्थान, मुकेश मोलवा वीररस इन्दौर, राकेश शर्मा हास्य रस बदनावर, संजीव सजल हास्य पैरोडीकार मुंबई, दीपक पारिक हास्य रस भीलवाडा एवं गीत गजल की मलिका श्रृगार रस की सशक्त हस्ताक्षर शबाना शबनम द्वारा अपनी रचनाओं से रसीक श्रोताओं को सराबोर किया जाएगा। राठौर ने बताया कि महिलाओं के लिये बैठक की पृथक से कुर्सियों पर व्यवस्था रहेगी वही आमंत्रितों के अलग से बैठक की व्यवस्था रहेगी जिसमे नगर के गणमान्यजन, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिये बैठक की व्यवस्था की गई ————————————————– Post navigation प्रश्नमंच में स्पर्धा में कैथोलिक मिशन स्कूल रही टॉप पर पेटलावद के आधे से ज्यादा लोग मानते है ” जिंदा ” है राजेंद्र कासवा