झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट व युवा खेतलाजी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बामनिया स्थित राम मंदिर पर दो दिवसीय सोनाणा खेतलाजी भेरूजी मंदिर का छठा वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। 2 दिनों तक चलने वाले आयोजन का शुभारंभ स्थानीय हनुमान मंदिर से निकले पैदल संघ के साथ हुई। हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन के बाद ढोल-ढमाकों बैंडबाजों और घोड़े-बग्गी के साथ निकला विशाल पैदल संघ ग्राम का भ्रमण कर बामनिया प्रस्थान कर गया। भीनमाल लेजिम ढोल पार्टी (भीनमाल) और चंद्रप्रकाश घोसा घोड़ी एंड गैर पार्टी आहोर (राजस्थान) की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे ग्राम समां बांध दिया। इस अवसर पर सोनाणा खेतलाजी के भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल भंडारी, सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त विवेक लुणावत, जिनेन्द्र कुमार बाफना, जनपद पंचायत थांदला के उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, ग्राम पंचायत खवासा सरपंच रमेश बारिया, भाजपा नेता महेंद्रसिंह राठौर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *