झाबुआ Live के लिए मुकेश परमार की रिपोर्ट झाबुआ जिले के ” रायपुरिया” थाने मे अभी अभी पुलिस ने ” बाबुलाल ” नामक एक शख्स के खिलाफ एक 12 साल की मासूम के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है इस बालिका ने आरोप लगाया है कि उसका सोतैला पिता बाबुलाल निवासी गुणावद जिला धार हाल मुकाम रायपुरिया लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है रात मे उसकी मां को शराब पिलवाकर उसे बाबुलाल अपने साथ रात मे सुला लेता था ओर डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा । इस बालिका ने यह आरोप भी लगाया कि उसकी दिवंगत शादी शुदा बहन के साथ भी उसका सोतेला पिता इस तरह का दुष्कर्म करता रहा है । पुलिस ने बालिका का मेडीकल परीक्षण करवाया है दरअसल बालिका ने अपने इंदोर के एक रिश्तेदार के जरिए चाइल्ड हेल्पलाइन मुंबई पर संपर्क साधा था जहां से बालिका को रायपुरिया के संपक॔ ग्राम एनजीओ से संपक॔ करने को कहा गया ओर संपर्क ग्राम के जरिए बालिका को रायपुरिया पुलिस थाने मे लाया गया जहां पेटलावद के एसडीओपी राजाराम आवासीया ने मामले के प्रारंभिक तथ्यो को सुनने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई । आरोपी सोतेले पिता को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है । Post navigation कलावती भूरिया के “भाबरा” ब्लाक से पीसीसी डेलीगेट बनने के मायने बच्चों पेश की मिसाल : पटाखों की राशि से दिलवाए 17 गरीब बच्चों को उनकी मनपसंद के कपड़े