रितेश गुप्ता, थांदला सेवा भारती झाबुआ संकुल थांदला द्वारा वनवासी गणेश उत्सव 23वें वर्ष पर स्थानीय अष्ठ हनुमान मन्दिर पर गणेशजी की मूर्ति वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में महंत गोपालदास महराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह भूषण भट्ट, सेवाभारती थांदला संकुल प्रमुख रामसिंग निनामा, अनिल मईडा, प्रकाश भूरिया, राजेश चरपोटा, नीरज भट्ट अन्य कार्यकर्ता व समाज बंधु विशेष रूप से उपस्थित थे। थांदला खंड में कुल 475 गणेशजी की मूर्तियों का वितरण किया गया। Post navigation एक्प्रेस हाइवे के जमीनी सर्वे के साथ ही विरोध भी शुरू, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय बताई समस्याएं बाल तपस्वी मनन चौधरी की शोभायात्रा 15 सितंबर को