रितेश गुप्ता, थांदला आचार्य श्री उमेशमुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी, दीप्तिजी ठाणा-4 स्थानीय पौषध भवन पर विराजित है। साध्वी निखिलशीलाजी के सानिध्य में यहां तपस्याओं का दौर जारी है। तपस्या के इस क्रम में बच्चे भी पीछे नही है। यहां बाल तपस्वी मनन संजय चौधरी (14 वर्ष) ने 9 उपवास की तपस्या पूर्ण की। तपस्या पूर्ण होने पर शनिवार को तपस्वी के बोहरा बाजार स्थित निवास स्थान से शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुए पौषध भवन पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। तपस्या के अनुमोदनार्थ दोपहर 2 बजे पौषध भवन पर चौबीसी का आयोजन चौधरी परिवार द्वारा किया गया है। Post navigation सेवाभारती ने गणेशजी की 475 मूर्तियों का किया वनवासियों को वितरण भगवान केसरियानाथ के रथ की शोभायात्रा निकाली