खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव झकेला की माध्यमिक विद्यालय झकेला संकूल केंद्र खरडू बड़ी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक धूमसिंह मचार को सेवानिवृत्ति होने पर माध्यमिक विद्यालय झकेला एवं संकुल केंद्र के समस्त स्टाफ द्वारा श्रीफल एवं शाल ओर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए विदाई दी गई। विदाई में मचार का परिवार पूर्व प्रधान पाठक श्रीमती गोरी कटारा,बापू सिंह कटारा, प्रभारी प्राचार्य नीलम मांगरिया, स्थापना प्रभारी दिनेश टांक, संस्था के प्रधान वेलकु मेडा, अटल डावर, रनसिंह भूरिया, वंदना डाबी, उदय सिंह नायक ,शंकर सिंह राठौड़ एवं संस्था के सभी कर्मचारियों ने पुष्पमाला एवं उद्बोधन देते हुए स्वागत किया ।इसी के साथ ही सेवानिवृत्त समारोह में मचार ने नौकरी के समय के अनुभव व्यक्त किये।पूरे समारोह का आभार व्यक्त वेलकु मेडा द्वारा किया गया। Post navigation नर्मदा पाईप लाइन का जॉइंट खुल जाने से पानी खेतों में बहा, फसल को हुआ नुकसान नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी का आजाद शिक्षक संगठन ने किया स्वागत