झाबुआ से विपुल पंचाल की रिपोर्ट- झाबुआ के ग्राम आम्बाखोदरा की जमुना एसएचजी आजीविका मिशन की सेनेटरी नेपकिन बनाने वाली महिलाहेमलता भाबोर, गुड्डी पारगी वभूरी भाबोर का संकल्प ग्रुप ने सिनेमा बी-4 में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शॉल श्रीफल, पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। सम्मान के पश्चात महिलाओं ने सिनेमा-बी-4 में पेडमैन फिल्म भी देखी। इस दौरान माधवी महेश तेजवानी, तृप्ति बैरागी, थादंला से रेखा गिरी, ममता भट्ट, मेघनगर की शबनम कादरी के साथ प्रफुल्ल शर्मा संगीता शाह, मंजू मिस्त्री, ज्योत त्रिवेदी, शशि त्रिवेदी, शारदा कुमावत ने ग्रामीण महिलाओं का सम्मान एवं आजीविका मिशन झाबुआ का आभार माना। Post navigation दाहोद शहर में चोरों ने होलसेल दुकान में की लाखों की चोरी, कार से हुए रफुचक्कर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर कोटा ले जाकर किया दुराचार